मैदानी कर्मचारियों को पीपीई किट और मास्क उपलब्ध कराए जाये: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘यह कर्मवीर योद्धा ही जब सुरक्षित नहीं रह पायेंगे, तो यह आमजन की सुरक्षा कैसे कर पायेंगे।’

Update: 2020-04-21 14:37 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से मांग करते हुए आज कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर ‘फील्ड’ में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पीपीई किट और मास्क उपलब्ध कराए जाये।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘मैं आज एक बार फिर सरकार से यह माँग कर रहा हूँ कि जनता की सुरक्षा के लिये अपनी जान को जोखिम में डाल, फ़ील्ड में काम कर रहे डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, मेडिकल स्टाफ़, आशा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारीगण ही जिस प्रकार से बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित होते जा रहे है, सभी को तत्काल पीपीई किट, मास्क से लेकर सुरक्षा के आवश्यक सारे संसाधन उपलब्ध कराये जाये।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘यह कर्मवीर योद्धा ही जब सुरक्षित नहीं रह पायेंगे, तो यह आमजन की सुरक्षा कैसे कर पायेंगे।’

 

Full View

Tags:    

Similar News