सैगोना में पुलिस ने चलाया चेतना अभियान

बच्चो के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चेतना अभियान चलाया जा रहा

Update: 2019-07-27 15:25 GMT

बेमेतरा। बच्चो के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चेतना अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डीएसपी सारिका वैद्य के द्वारा थाना बेमेतरा एवं थानखम्हरिया क्षेत्रांतर्गत शासकीय उ. मा. वि. जेवरा एवं शासकीय हाई स्कुल व शा. पूर्व मा. शाला सैगोना में चेतना अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाओ की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को चेतना अभियान के तहत महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव, एवं कारण से संबंधित तथा गुडटच व बेडटच की वीडियो प्रेजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया, जिसमे पाक्सो एक्ट तथा यौन उत्पीड़न से संबंधित जानकारी को वीडियो के माध्यम से बालिकाओ को बताया तथा सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम की जानकारी दी गयी।

डीएसपी सारिका वैद्य ने जिले में कुछ दिन पहले हुए घटना के संबंध में चर्चा करते हुए यह भी बताया कि बच्चे दूसरे के झांसे में आकर भाग जाते हैं। उसके बाद उनके माता-पिता पर क्या गुजरती है, वह लोग नहीं जानते और जो बच्चे भाग कर जाते हैं और अपने माता पिता के मान-सम्मान के बारे में नहीं सोचते व जो अपने माता-पिता के नहीं हो सके इसकी क्या गारंटी है कि जिसके साथ भागे हैं वह उनको धोखा ना दे।

बच्चों को बताया कि यदि किसी प्रकार कि समस्याएं होती है तो अपने माता-पिता को अवश्य ही बताये, ताकि समय रहते उन समस्याओ का निराकरण कर सके क्योकि माता-पिता हर परिस्थिति में अपने बच्चों की भलाई ही चाहते है।  

 किसी के भी बहकावे में न आने, कोई अनजान व्यक्ति कोई खाने पीने का सामान दे या किसी भी प्रकार का कोई लालच दे, उसके झांसे में नही आना है और बताया गया कि कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई।  

इस अवसर पर शासकीय उ. मा. वि. जेवरा के प्रार्चाय एम.आर. धु्रव, शिक्षक बी.पी. सोनी, सोमेश्वर देवागन,  पुष्कर भेंसले, आर. के. वर्मा, संतोष साहू, योगेश्वर देवांगन, चिकेन्द्र साहू, शिक्षिका श्रीमती पदमजा सिंह, श्रीमती मंजुषा सिंह, मती नीता साहू, श्रीमती साहिना सिन्हा एवं शासकीय हाई स्कूल सैगोना के प्राचार्य अशोक कुमार राजपूत, शिक्षक नलेश्वर साहू, पालूराम साहू, अनिल तिवारी व शा. पूर्व मा. शाला सैगोना के शिक्षिका प्रधान पाठक श्रीमती वर्षा रानी शर्मा, श्रीमती आराधना ठाकुर, श्रीमती प्रेमा स्मति कंवर00एवं शासकीय उ. मा. वि. जेवरा एवं शासकीय हाई स्कूल एवं शा. पूर्व मा. शाला सैगोना में छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Full View

Tags:    

Similar News