जयपुर में 30 मार्च को कवि सम्मलेन आयोजित होगा

जयपुर नगर निगम की ओर से राजस्थान दिवस तथा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा महोत्सव के तहत जयपुर में 30 मार्च को नवोत्कर्ष राष्ट्रीय कवि सम्मलेन आयोजित किया जायेगा

Update: 2017-03-29 12:57 GMT

जयपुर।  जयपुर नगर निगम की ओर से राजस्थान दिवस तथा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा महोत्सव के तहत जयपुर में 30 मार्च को नवोत्कर्ष राष्ट्रीय कवि सम्मलेन आयोजित किया जायेगा।

महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि नववर्ष के ऎतिहासिक, प्राकृतिक,वैज्ञानिक महत्व एवम् भारतीय संविधान की भावना अनुसार सन्देश देकर हमारी पुरातन संस्कृति की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन में गाजियाबाद के ख्याति प्राप्त कवि कुमार विश्वास, दिल्ली से संतोष आनंद, अलवर से विनीत चौहान, मथुरा से पूनम वर्मा, जबलपुर से सुदीप भोला, रोहतक से अनिल अग्रवंशी एवम् जयपुर के पीके मस्त अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

राजस्थान दिवस पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से कल गोविंद देव जी के मंदिर में भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म फेस्टवल एवं कव्वाली का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।

 

Tags:    

Similar News