पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनसे मुलाकात की
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
Called on respected Advani Ji. The BJP’s successes today are possible because greats like him spent decades building the party and providing a fresh ideological narrative to the people. pic.twitter.com/liXK8cfsrI
मोदी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है और साथ में लिखा है “आदरणीय आडवाणी जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। आज भाजपा की यह सफलता संभव हुई है क्योंकि उन (श्री आडवाणी) जैसे महान लोगों ने पार्टी को बनाने और लोगों के सामने नयी आदर्शवादी गाथा पेश करने के लिए दशकों मेहनत की है।”
उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं में वैचारिक मतभेद रहे हैं। कभी पार्टी के सबसे शक्तिशाली नेताओं में एक रहे आडवाणी ने इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा और सक्रिय राजनीति से अब लगभग पूरी तरह कट चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पार्टी के दिग्गज नेता एल.के. आडवाणी द्वारा किए गए कार्यो की वजह से संभव हो पाई।
मोदी ने आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद ट्वीट किया, "भाजपा को सफलता मिलना आज इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि उनके जैसे महान लोगों ने पार्टी के निर्माण में दशकों बिताए और लोगों को एक नई वैचारिक सूत्र प्रदान किए।"
मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे।
बाद में, प्रधानमंत्री ने पार्टी के एक अन्य दिग्गज, मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की और भारतीय शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, "मुरली मनोहर जोशी एक श्रेष्ठ विद्वान और बुद्धिजीवी शख्स हैं। भारतीय शिक्षा में सुधार के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने हमेशा भाजपा को मजबूत करने और मेरे समेत कई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने का काम किया है। आज सुबह उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा।"
मोदी ने आडवाणी और जोशी के साथ अपनी मुलाकातों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं।
भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।