पीएम मोदी ने ओडिशा बस दुर्घटना पर दुख जताया​​​​​​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में मंगलवार को महानदी पुल पर हुई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले सात लोगों की मौत पर दुख जताया;

Update: 2018-11-21 13:02 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में मंगलवार को महानदी पुल पर हुई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले सात लोगों की मौत पर दुख जताया है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, "कटक में बस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले के प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।"

Condolences to those who lost their loved ones due to the bus accident in Cuttack, Odisha. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) November 21, 2018


 

अंगुल जिले के तलचर से कटक जा रही यात्री बस 30 फीट ऊपर से महानदी में गिर गई थी। जगतपुर के पास नदी में गिरने के दौरान बस में 30 यात्री सवार थे।
 

Tags:    

Similar News