12वीं की परीक्षा में अकाउंट का पेपर लीक नहीं हुआ: सीबीएसई
सीबीएसई ने इन खबरों का खंडन किया है कि बारहवीं की परीक्षा में आज अकाउंट का पर्चा लीक नहीं हुआ है और यह खबर पूरी तरह निराधार है।
नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इन खबरों का खंडन किया है कि बारहवीं की परीक्षा में आज अकाउंट का पर्चा लीक नहीं हुआ है और यह खबर पूरी तरह निराधार है।
सीबीएसई की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने आज यहां जारी बयान में कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ उपद्रवी लोगों ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर यह गलत सूचना डाल दी कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है।
बयान में यह भी कहा गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पूरी तरह से सील बंद थे।
सीबीएसई ने इस मामले में झूठी खबर देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है और उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज किया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर यह सनसनी फैला दी कि बारहवीं की परीक्षा में अकाउंट का पेपर लीक हो गया है जिसके कारण छात्रों में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गयी। इसके बाद सीबीएसई को सफाई देकर स्थिति को स्पष्ट करना पड़ा।