बहराइच में दो हत्या से दहशत

उत्तर प्रदेश के बहराइच के रिसिया इलाके में हुई दो हत्याओं से दहशत का माहौल है।

Update: 2020-06-28 14:04 GMT

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच के रिसिया इलाके में हुई दो हत्याओं से दहशत का माहौल है। एक शख्स की गोली मार कर हत्या हुई है जबकि दूसरी नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या हुई है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने रविवार को यहां कहा कि शनिवार की देर रात रिसिया इलाके के गांव जमाल दाखिला बुलबुल में राजेन्द्र भारती को अज्ञात लोगो ने सोते समय गोली मार दी गई। उनको जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी विमला भारती ने कहा कि करीब डेढ़ बजे रात दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनके पति की हत्या कर दी । हत्यारों को उन्हाेने भागते देखा ।

दूसरी घटना भी रिसिया इलाके के विशुनापुर गांव में हुई । सुभाष की पुत्री रानी देवी की उनके घर के पास ही यूकीलिप्टस के बाग में गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी । उसके पिता ने गांव के ही छोटकऊ नाम के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया गया है । उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । तलाशी के दौरान उसके घर से रस्सी,ओढ़नी भी बरामद हुआ है जिसपर बाल लगे हुए मिले है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।  

Full View

Tags:    

Similar News