पाकिस्तान के रेल मंत्री रशीद कोरोना से संक्रमित
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद कोरोना वायरस (कोविड-19 से संक्रमित पाये गये
By : एजेंसी
Update: 2020-06-08 21:23 GMT
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद कोरोना वायरस (कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं।
रेलवे मंत्रालय के सोमवार को जारी बयान में श्री अहमद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि रेलमंत्री में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आए। हालांकि उन्होंने स्वयं को दो सप्ताह के लिये क्वारंटीन कर लिया है।
गौरतलब है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 98943 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2002 लोगों की मौत हो चुकी है।