ऑस्कर 2020 : रियान जॉनसन ने 'नाइव्स आउट' के सीक्वल का खुलासा किया

फिल्मकार रियान जॉनसन ने रविवार रात आयोजित ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर हालिया घोषित फिल्म 'नाइव्स आउट' के सीक्वल से जुड़ी जानकारियों का खुलासा किया

Update: 2020-02-10 18:05 GMT

लॉस एंजेलिस। फिल्मकार रियान जॉनसन ने रविवार रात आयोजित ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर हालिया घोषित फिल्म 'नाइव्स आउट' के सीक्वल से जुड़ी जानकारियों का खुलासा किया। जॉनसन ने वेरायटी से कहा, "फिल्म में डेनियल (क्रैग) बेनोइट ब्लैंक का किरदार निभाएंगे, जो एक डिटेक्टिव है। इस बार कास्ट पूरी तरह से नया है।"

'नाइव्स आउट' में एना डी आर्मास, क्रिस इवांस, जेमी ली कर्टिस, डॉन जॉनसन, टोनी कोलेट, मिशेल शैनोन, लाकीथ स्टेनफील्ड और क्रिस्टोफर प्लमर जैसे कलाकार हैं।

जॉनसन ने आगे कहा, "मैं सभी को चाहता हूं। आप इस रेड कार्पेट पर पत्थर फेंकेगे, तो यह जिसे भी लगेगा, उसे मैं अपनी फिल्म में चाहता हूं।"
 

Full View

Tags:    

Similar News