चुनाव नतीजों में विपक्ष की शानदार जीत

5 राज्यों के चुनावी नतीजों को विपक्ष की विजय बताते हुए विपक्षी दल मोर्चा संयोजक व बविपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र ने मंगलवार को कहा कि मदांध-सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को उसकी करनी का फल मिला है

Update: 2018-12-11 22:36 GMT

लखनऊ। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को विपक्ष की विजय बताते हुए विपक्षी दल मोर्चा संयोजक व बहुजन विजय पार्टी (बविपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र ने मंगलवार को कहा कि मदांध-सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को उसकी करनी का फल मिला है, जिस पर जरा भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 

बीवीपी अध्यक्ष ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि यह चुनाव परिणाम 'लोकसभा चुनाव का एक टेलर है' तथा एनडीए गठबंधन के दलों को इसका अंदाजा पहले ही लग चुका था। नाव डूबने के पहले पक्षी जहाज को छोड़ देते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा भाजपा में मचने वाली भगदड़ की शुरुआत भर है। शीघ्र ही एनडीए गठबंधन से अन्य दलों के टूटने का सिलसिला जारी होगा। 

बीवीपी अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी एकता की तस्वीर अभी बहुत साफ नहीं है, लेकिन इन चुनाव परिणामों ने विपक्ष को एक नई ऊर्जा व संगठित होने का मौका दे दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News