आईएसएसएफ विश्व कप :एयर पिस्टल में सातवें पायदान पर रहे मिथारवाल​​​​​​​

भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवल यहां जारी आईएसएएसएफ विश्व कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में सातवें पायदान पर रहे;

Update: 2018-05-26 14:37 GMT

म्यूनिख। भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवल यहां जारी आईएसएएसएफ विश्व कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में सातवें पायदान पर रहे। मिथारवल ने शुक्रवार को हुए फाइनल में कुल 136.9 अंक अर्जित किए और सातवें पायदान पर रहे। फाइनल में कुल आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

यूक्रेन के ओले अमयुलचुक ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने कुल 243.6 अंक हासिल किए। 

फाइनल में 242.4 अंक अर्जित करते हुए जर्मनी के क्रिस्टियन रीट्ज ने रजत पदक पर कब्जा किया जबकि कांस्य पदक चीन के क्वीफेंग पू के नाम रहा। उन्होंने कुल 221.1 अंक हासिल किए।

Tags:    

Similar News