गुजरात में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा पर नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली: तेजस्वी

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुजरात में बिहार के लोगों के खिलाफ हुये हमले के बाद उनके पलायन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा

Update: 2018-10-12 15:31 GMT

गुजरात में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा पर नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली: तेजस्वी पटना।  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुजरात में बिहार के लोगों के खिलाफ हुये हमले के बाद उनके पलायन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुये आज कहा कि इस मामले में नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है।

तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता कोष में दी गयी पांच करोड़ रुपये की राशि लौटाने वाले स्वयंभू स्वाभिमानी नीतीश कुमार जब 20 हजार बिहारियों को गुजरात से पीटकर भगाया गया है तो चुप हैं।”

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता कोष में दी गयी 5 करोड़ की राशि लौटाने वाले स्वयंभू स्वाभिमानी नीतीश कुमार जब 20 हज़ार बिहारियों को गुजरात से पीटकर भगाया गया है तो चुप है। PM मोदी जी ढंग से नीतीश जी का DNA पहचानते है तभी DNA ख़राब बताया था pic.twitter.com/Z4EkWA2NsI

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 12, 2018


 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढंग से नीतीश कुमार का डीएनए पहचानते हैं तभी तो उन्होंने उनका डीएनए खराब बताया था।”

गौरतलब है कि गुजरात के साबरकांठा में 28 सितम्बर को 14 माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गैर गुजरातियों, खासकर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों पर हमले हुए। इसके बाद गैर गुजरातियों को बाहर निकालने के लिए कई इलाकों में प्रदर्शन भी शुरू हो गया। हमले के बाद से बिहार और उत्तरप्रदेश के आठ हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं।

हालांकि पुलिस ने हिंसा में शामिल सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वैसे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है जहां बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग ज्यादा रहते हैं । 

Full View

Tags:    

Similar News