बिल्ला बोंग अकादमी ने दिल्ली डेयरडेविल्स काे हराया

नयी दिल्ली ! हर्षित सेठी (48) और शिवम मावी (50) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बिल्ला बोंग अकादमी ने 10वें हरगोपाल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 33 रन से हरा दिया।

Update: 2017-04-04 22:17 GMT

नयी दिल्ली !   हर्षित सेठी (48) और शिवम मावी (50) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बिल्ला बोंग अकादमी ने 10वें हरगोपाल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 33 रन से हरा दिया। 
माडर्न स्कूल मैदान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बिल्ला बोंग ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाये। भारतीय अंडर 19 टीम के खिलाड़ी शिवम ने 50, हर्षित ने 48 और आयुष जैन ने 42 रन बनाये। प्रताप सिंह और विक्रम डागर ने दो-दो विकेट लिये। 
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 37.5 अाेवर में 219 रन पर सिमट गई। मयंक रावत ने 52 और अंकित प्रताप सिंह ने 43 रन बनाये। हर्षित ने 41 रन पर तीन विकेट और अलोक सिंह ने 45 रन पर दो विकेट लिये। हर्षित को मैन आफ द मैच चुना गया। 

Tags:    

Similar News