नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी-पथराव

कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है

Update: 2021-11-15 18:53 GMT

कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक जो आग बयानों में दिख रही थी वो अब उनके घर तक पहुंच गई है। नैनीताल में उनके घर पर सोमवार को आग लगा दी गई। पत्थरबाजी की गई। इसकी जानकारी खुद सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद से मामले ने अलग मोड़ ले लिया है।सलमान खुर्शीद सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके नैनीताल स्थित घर पर तोड़फोड़ और आगजनी हुई.. उन्होंने साथ में लिखा, क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? वहीं, घटना के बाद मीडिया से बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि मुझे हिंदू धर्म पर गर्व है. आगजनी की घटना ने साबित कर दिया किया कि मैं सही था. ऐसे लोगों का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. ये हमला मुझ पर नहीं, हिंदू धर्म पर है. मेरी पार्टी ने मेरी बातों का समर्थन किया है. पार्टी आलाकमान ने मेरी बातों को सही कहा है. मेरे दरवाजे खुले हैं, जो भी आए बात कर सकता है. बताया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे. वहीं इस घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की भी प्रतिक्रिया आई है. कहा है कि

शशि थरूर, नेता, कांग्रेस

एक राजनेता, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और हमेशा घरेलू स्तर पर देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी, समावेशी दृष्टिकोण को व्यक्त किया है. हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों को निंदा करनी चाहिए.

 

 

खुर्शीद के घर पर जिस वक्त ये हमला हुआ परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है. फिलहाल पुलिस में शिकायत की जा चुकी है देखना होगा जांच में क्या निकल कर सामने आता है

 

Tags:    

Similar News