सासंद निधि समाप्त की जाए : भाजपा सांसद कुशवाहा

उत्तर प्रदेश के सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सांसद विकास निधि को समाप्त किए जाने की मांग की है;

Update: 2020-04-11 21:39 GMT

बलिया। उत्तर प्रदेश के सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सांसद विकास निधि को समाप्त किए जाने की मांग की है। यहां शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा सांसद कुशवाहा ने कहा कि सांसद विकास निधि को समाप्त कर इस निधि के धन का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यो पर किया जाए।

कुशवाहा ने कहा कि पांच साल की निधि का उपयोग महामारी से निपटने और विकास कार्यो में लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने सांसद विकास निधि के दो वर्ष की धनराशि को रोकने के मोदी सरकार के हालिया फैसले की प्रशंसा भी की और कहा कि पांच की रकम से आधारभूत ढांचा मजबूत करने के साथ उसका उपयोग विकास कार्यो में किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए कई फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने एक विधेयक पास किया है, जिसके तहत सभी सांसदों के वेतन में एक साल तक 30 फीसदी की कटौती की जाएगी। साथ ही अगले 2 साल तक सांसदों को सांसद निधि की धनराशि नहीं दी जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल भी एक साल तक अपना वेतन 30 फीसदी कम लेंगे। इन्होंने स्वैच्छिक रूप से यह फैसला लिया है।

Full View

Tags:    

Similar News