गुजरात : 34 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद, आठ गिरफ्तार
गुजरात में दो अलग-अलग जगह से 34 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद करके आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया
By : एजेंसी
Update: 2018-09-06 17:17 GMT
अहमदाबाद । गुजरात में दो अलग-अलग जगह से 34 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद करके आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद जिले के कणभा क्षेत्र में खुफिया सूचना के आधार पर बाकरोल गांव के एक गोदाम पर गुरुवार तड़के तलशी ली गयी। इस दौरान वहां से 11 लाख नौ हजार तीन सौ रुपये मूल्य की अवैध शराब की दो हजार सात सौ 44 बोतलें जब्त की गयीं। इस सिलसेले में पांच लोगों को पकड लिया गया।
आहवा-डांग जिले के सापुतारा क्षेत्र में भी एक सूचना के आधार पर मालेगांव के निकट याज्ञिक होटल परिसर में खड़े ट्रक की बुधवार देर रात तलाशी के दौरान ट्रक से अवैध शराब की 11 हजार 80 बोतलें जब्त कर लीं। अवैध शराब की कीमत 23 लाख 65 हजार 880 रुपये आंकी जा रही है। इस सिलसिले में ट्रक चालक और होटल के दो लोगों को पकड़ लिया गया।