मोदी ने दी बलराम जयंती की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों विशेष रूप से किसानों को बलराम जयंती की, हलछठ, और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

Update: 2020-08-09 10:27 GMT

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों विशेष रूप से किसानों को बलराम जयंती की, हलछठ, और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मोदी ने आज ट्वीट कर किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,"सभी देशवासियों को, विशेष रूप से किसान भाई-बहनों को बलराम जयंती की, हलछठ, और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। इस खास दिन पर सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत करूंगा।"

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ‘पीएम-किसान योजना’ के अंतर्गत सहायता राशि की छठी किस्त भी जारी की जाएगी। देश के 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान यह योजना किसानों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है।

Full View

Tags:    

Similar News