कर्ज माफी के सवाल पर मोदी मुझे घूरने लगे: राहुल

राहुल गांधी ने कहा हमारी सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ किया जायेगा और गरीब लोगों को मुफ्त दवाईयां दी जायेगी

Update: 2018-12-01 15:40 GMT

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां कहा कि अमीर उद्योगपतियाें का कर्जा माफ करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब मैने किसानों का कर्ज माफ करने के बारे में सवाल पूछा तो वह मुझे घूर कर देखने लगे।

गांधी ने कहा कि मोदी अमीर उद्याेगपतियों का कर्ज माफ करने में देर नहीं लगाते लेकिन किसानाें का कर्ज माफ करने के मामले में मैने उनसे सवाल पूछा तो वह मुझे घूर कर देखने लगे। उन्होंने कहा कि माेदी से किसानों के बारे में मेरा सवाल पूछना क्या जायज नहीं था।

उन्होंने कहा कि 15 अमीर उद्योगपतियों का माफ किया गया साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का ऋण मनरेगा पर खर्च होने वाली राशि से दस गुणा अधिक है।

Full View

Tags:    

Similar News