राष्ट्रीय महिला संसद का उदघाटन मोदी कर सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध प्रदेश के विजयवाड़ा-इब्राहीमपत्तनम में 10 फरवरी से शुरु होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला संसद(एनडब्ल्यूपी)-2017 का उदघाटन कर सकते हैं।;
विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध प्रदेश के विजयवाड़ा-इब्राहीमपत्तनम में 10 फरवरी से शुरु होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला संसद(एनडब्ल्यूपी)-2017 का उदघाटन कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवा प्रसाद राव ने आज यह घोषणा की। राव ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुये कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सहित देश एवं विदेश के बहुत से अन्य नेता कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा की ओर से आयोजित एनडब्ल्यूपी का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्र में महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
उन्हाेंने कहा कि एनडब्ल्यूपी राजनीति, कला एवं संस्कृति, खेल, शिक्षा, उद्योग, मीडिया, सिनेमा, न्यायिक और सामाजिक क्षेत्र की पृष्ठभूमि से जुड़ी महिलाओं को अपने अनुभव तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण में शोध की साझेदारी के लिये एक मंच साबित होगा।