'मन की बात' ने देशवासियों में नया जोश भरा - शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के माध्यम से सभी देशवासियों को नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए जोश से भर दिया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के माध्यम से सभी देशवासियों को नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए जोश से भर दिया है।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है 'भले ही यह विपदा का काल हो लेकिन भारत के हर नागरिक में इतनी शक्ति है कि वह बड़ी से बड़ी चुनौती से निपटने के नए रास्ते तलाश कर लेता है। हमारे भारतीय सेना के जाँबाज़ सैनिक पूरी बहादुरी के साथ दुश्मन से लड़े और वीरगति को प्राप्त हुए। भारत माँ की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को चिरकाल तक याद रखा जाएगा, वे हमें सदैव प्रेरित करेंगे।'
उन्होंने लिखा है 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश में अनेक आवश्यक गतिविधियाँ पुनः प्रारम्भ हो रही हैं। उनकी प्रेरणा से हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। हमें स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर वोकल फाॅर लोकल होना होगा। हम रोज़गार के नए अवसर भी सृजित करेंगे।'
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के सशक्त नेतृत्व में देश में अनेक आवश्यक गतिविधियाँ पुनः प्रारम्भ हो रही हैं।
उनकी प्रेरणा से हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
हमें स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर #VocalForLocal होना होगा। हम रोज़गार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। #MannKiBaat https://t.co/rqTbKvCXOt