महाराष्ट्र : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में कल एक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गयी

Update: 2017-08-11 19:52 GMT

बीड़। महाराष्ट्र के बीड जिले में कल एक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गयी।

उनकी कार सड़क पर फिसलने के बाद पलट गई थी जिसमें तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ये चारों बीड जिले में पारली तालुका के नंदागुआल गांव के रहने वाले थे और पारली जाते समय यह हादसा हुआ।

उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई अौर इस हादसे में तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गणेश गिटटे(23), नितिन गिटटे(24),जगन्नाथ गिटटे(25) और महादेव गिटटेे(16) के तौर पर की गई है।

Tags:    

Similar News