उप्र : कानून की छात्रा ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानून की एक छात्रा ने कथित तौर पर बीते सप्ताह एक वकील और उसके साथी द्वारा वकील के चैंबर के अंदर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Update: 2020-02-20 18:50 GMT

बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानून की एक छात्रा ने कथित तौर पर बीते सप्ताह एक वकील और उसके साथी द्वारा वकील के चैंबर के अंदर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह घटना जिले के बदेही क्षेत्र में 15 फरवरी को घटित हुई।

वहीं बदेही के एसएचओ पंकज पंत ने कहा, "महिला (21) वकील के चैंबर में गई थी, जहां वकील और उसके साथी ने कथित तौर पर उसका दुष्कर्म किया।"

पीड़िता की मां ने बुधवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
 

Full View

Tags:    

Similar News