करण जौहर के शो की पहली मेहमा दीपिका-आलिया होंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट फिल्मकार करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 06 की पहली मेहमान होंगी

Update: 2018-09-29 13:54 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट फिल्मकार करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 06 की पहली मेहमान होंगी।

करण अपना टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 6 अगले महीने लेकर आ रहे हैं। शो के पहले मेहमानों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा हो रही थी कि इस सीजन की शुरुआत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ हो सकती है लेकिन यह संभव नही हो सका है। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, करण जौहर के शो की पहली मेहमान होगी।

करण ने ट्वीट कर लिखा, “कॉफी का पहला कप गर्ल पावर के बारे में है। स्वागत है आपका आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सीजन 6 के पहले एपिसोड में।” 

The first cup of koffee is all about #girlpower !! Welcome @deepikapadukone and @aliaa08 on episode 1 season 6 of #koffeewithkaran on @StarWorldIndia @hotstartweets pic.twitter.com/lk4vf997p9

— Karan Johar (@karanjohar) September 28, 2018


 

करण ने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा,“मैं सभी गलत सवाल पूछना स्वीकार करूंगा यदि आप यह स्वीकार करें कि आपको उनके जवाब पसंद आए थे।”

And your #guiltypleasure is back! #koffeewithkaran season 6 is coming your way! 21st October on @StarWorldIndia @hotstartweets https://t.co/gZJnoFLtGj

— Karan Johar (@karanjohar) September 27, 2018


 

Tags:    

Similar News