कमलनाथ ने बैरवा दिवस पर दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ जी महाराज की जयंती पर एवं बैरवा दिवस पर समस्त बैरवा समाज को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

Update: 2019-12-31 12:54 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ जी महाराज की जयंती पर एवं बैरवा दिवस पर समस्त बैरवा समाज को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए यह बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालीनाथ जी महाराज की जयंती के मौके पर कहा कि उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों के ख़िलाफ़ संघर्ष कर अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया।

Full View

Tags:    

Similar News