जल संकट के खिलाफ जंग में सभी लोग शामिल हों : प्रियंका

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि देश में जल संकट के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक व्यक्ति को साथ आना होगा नहीं तो बहुत देर हो जाएगी

Update: 2019-07-01 14:38 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि देश में जल संकट के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक व्यक्ति को साथ आना होगा नहीं तो बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र, चेन्नई बुंदेलखंड सहित देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या राष्ट्रीय चिंता का विषय है।"

उन्होंने कहा, "जल है तो जीवन है लेकिन जल की बढ़ती कमी हमारे लिए सबसे बड़ा चिंतन है। हम सबको मिलकर इस समस्या का हल जल्दी निकालना होगा। ऐसा न हो कि कहीं देर हो जाए।"

महाराष्ट्र, चेन्नई बुंदेलखंड सहित देश के बड़े हिस्से में पानी की समस्या राष्ट्रीय चिंता का विषय है। जल है तो जीवन है लेकिन अभी जल की बढ़ती कमी हमारे लिए सबसे बड़ा चिंतन है।

हम सबको मिलकर इस समस्या का हल जल्दी निकालना होगा। ऐसा न हो कि कहीं देर हो जाए।#बिनपानीसबसून #SaveWater

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 1, 2019


 

उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी लोगों से जल संरक्षण करने के लिए काम करने का आग्रह करने के एक दिन बाद आया है।

Full View

Tags:    

Similar News