झीरम हमले के आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई

बहुचर्चित झीरम कांड में गिरफ्तार एक आरोपी कवासी कोसा ने हाईकोर्ट जमानत याचिका दाखिल की है

Update: 2020-10-30 08:12 GMT

बिलासपुर।  बहुचर्चित झीरम कांड में गिरफ्तार एक आरोपी कवासी कोसा ने हाईकोर्ट जमानत याचिका दाखिल की है।

  ज्ञातब्य है की 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें कांग्रेस के कई नेता मारे गए थे। इस हमले के 3 दिनों बाद ही कवासी कोसा और एक अन्य को  हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में कवासी कोसा ने हमले में शामिल होना कबूल किया था। उसके बाद से वह जेल में है। कोसा ने एनआईए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की   थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी थी। कोसा ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

Full View

Tags:    

Similar News