रामनगर में खेलों को बढ़ावा, 45.82 लाख का आवंटन

जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा में कहा कि रामनगर निर्वाचन क्षेत्र में खेल बुनियादी ढांचे की गतिविधियों को चलाने के लिए 45.824 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है

Update: 2026-04-05 04:44 GMT

राजा राम सिंह स्टेडियम बनेगा बहुउद्देश्यीय खेल केंद्र

  • युवाओं की पहचान और निखार पर सरकार का फोकस

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि रामनगर निर्वाचन क्षेत्र में खेल बुनियादी ढांचे की गतिविधियों को चलाने के लिए 45.824 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

श्री शर्मा ने विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त रामनगर में राजा राम सिंह स्टेडियम को एक बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम के रूप में उन्नत करने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा, "अब तक जारी 17.00 लाख रुपये में से 5.73 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस परियोजना के लिए कुल स्वीकृत बजट 20.00 लाख रुपये है।" उन्होंने बताया कि कार्य वर्तमान में चल रहा है और अक्टूबर 2026 के अंत तक इसके पूरा होने की संभावना है।

श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में खेल बुनियादी ढांचे के समान विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और विभाग में प्रस्ताव प्राप्त होने पर धन की उपलब्धता और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर नयी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों, युवा सहभागिता कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करता है ताकि खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके और निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें निखारा जा सके। खेलों और शारीरिक गतिविधियों में युवाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों और सामुदायिक खेल के मैदानों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

श्री आर.एस. पठानिया और बलवंत सिंह मनकोटिया ने भी इस संबंध में अनुपूरक प्रश्न पूछे।

Tags:    

Similar News