LOC पर घुसपैठ नाकाम, पाक आतंकी ढेर

Infiltration foiled at LoC, Pak terrorist killed

By :  Deshbandhu
Update: 2026-03-11 04:30 GMT

नौशेरा सेक्टर में सेना की बड़ी कार्रवाई

  • सतर्क जवानों ने रोकी घुसपैठ की साजिश
  • भारतीय सेना ने दिखाया दम, LOC सुरक्षित
  • दूसरे आतंकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर कर दिया।

'ह्वाइट नाइट कोर' ने 'एक्स' पर लिखा, "खुफिया एजेंसियों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर आज दोपहर करीब तीन बजे नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की गतिविधियां देखी गयी। भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसी दौरान मुठभेड़ में पाकिस्तान प्रायोजित एक आतंकवादी मारा गया। इस तरह नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने की कोशिश को प्रभावी ढंग से रोक दिया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "दूसरे आतंकवादी की तलाश करने और एकीकृत जमीनी एवं हवाई निगरानी की मदद से क्षेत्र पर निरंतर प्रभुत्व सुनिश्चित करने के लिए सैन्य टुकड़ियों को फिर से तैनात किया गया है।"

Tags:    

Similar News