ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार देर रात जिला राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में अचानक भारी गोलीबारी की गई;

Update: 2026-07-18 01:25 GMT

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली भारी फायरिंग – राजौरी सेक्टर में तनाव बढ़ा

  • पाकिस्तानी उकसावे पर भारतीय सेना की प्रतिक्रिया – एलओसी पर सतर्कता और बढ़ाई गई

राजौरी। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार देर रात जिला राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में अचानक भारी गोलीबारी की गई। छोटे हथियारों से शुरू हुई इस फायरिंग का भारतीय सेना ने संयम के साथ जवाब दिया, लेकिन जब गोलियों की बौछार तेज हुई तो भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ प्रतिक्रिया दी।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू की। शुरुआती दौर में भारतीय सेना ने इसे उकसावे की कार्रवाई मानते हुए धैर्य रखा, लेकिन लगातार बढ़ती फायरिंग के चलते जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। देर रात तक रुक‑रुक कर गोलीबारी जारी रही।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिछले वर्ष हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब सीमा पर इतनी भारी गोलीबारी हुई है। इससे पहले कई बार घुसपैठ की कोशिशें की गई थीं जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। मौजूदा हालात को देखते हुए एलओसी पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

Tags:    

Similar News