होर्मुज : सी माइंस से टकराए दो टैंकर
तेहरान, पश्चिम एशिया में हवाई हमलों का दौर फिर शुरू हो गया है। अमेरिका-ईरान एक दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर रहे हैं। इईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद क्षतिग्रस्त होकर रुक गए।;
तेहरान, पश्चिम एशिया में हवाई हमलों का दौर फिर शुरू हो गया है। अमेरिका-ईरान एक दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर रहे हैं। इईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद क्षतिग्रस्त होकर रुक गए। आईआरजीसी ने इसके साथ ही उन शिपिंग कंपनियों को आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो उसके अनुसार अमेरिका के कहने पर जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग के बजाय “अवैध मार्ग” का इस्तेमाल कर रही हैं।
ईरान के सरकारी समाचार चैनल प्रेस टीवी ने बताया कि बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, दोनों टैंकरों ने अपने चालक दल को उतार दिया था और अमेरिकी कर्मियों के नियंत्रण वाले मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहे थे। आईआरजीसी का दावा है कि इस दौरान दोनों जहाज बारूदी सुरंगों से टकराए, उनमें विस्फोट हुआ और वे आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए।
कॉर्प्स ने कहा कि उसकी नौसेना पहले ही इस खनन किए गए मार्ग से गुजरने के खतरों को लेकर चेतावनी जारी कर चुकी थी। साथ ही उसने उन शिपिंग कंपनियों के खिलाफ “दोगुनी सजा” की बात कही है, जो ईरान के मुताबिक कानूनी रास्ते का पालन करने के बजाय अमेरिकी निर्देशों पर भरोसा कर अपने जहाजों को “दुश्मन” के हवाले कर रही हैं।
हालांकि, आईआरजीसी ने दोनों टैंकरों के नाम, उनके झंडे, घटना की सटीक स्थिति या संभावित हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्वतंत्र रिपोर्टों में होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर हमले की पुष्टि हुई है, लेकिन घटनाओं की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
आईआरजीसी ने दक्षिणी ईरान में शादी के समारोह पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमले की भी निंदा की और इसे "ईरानी लोगों को डराने-धमकाने के अभियान" का हिस्सा बताया। कहा कि ऐसे हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण कमजोर नहीं होगा और ईरानी लोग अमेरिका से डरेंगे नहीं।
वहीं, सऊदी शिपिंग कंपनी बहरी ने अपने दो नाविकों के मारे जाने की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय 'सिद्र' जहाज पर हुई एक घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। ये दोनों सदस्य फिलीपींस के थे।