भारी मात्रा में विस्फोटक और देशी शराब जब्त
बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफ्फिसल थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-05-21 15:11 GMT
डेहरी ऑन सोन। बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफ्फिसल थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया ।
पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने यहां बताया कि जिले के करबंदिया गांव स्थित पुरानी जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के निकट एक पिकअप भान पर लदे 39 बोरा अमोनियम नाईट्रेट , 18000 डेटोनेटर के अलावा 300 पाऊच देशी शराब बरामद की गयी ।
उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अपराधी वाहन छोड़कर फरार हो गये । श्री ढिल्लों ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है ।
जब्त वाहन से बरामद दस्तावेजों के आधार पर मालिक की पहचान कर ली गयी है और इस सिलसिले में छापेमारी की जा रही है ।