अनुच्छेद 35ए की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से शुरू होगी सुनवाई, जम्मू-कश्मीर में घमासान

 आज जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 35ए की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

Update: 2018-08-06 10:20 GMT

नई दिल्ली।   आज जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 35ए की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के चलते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 

इस अनुच्छेद को हटाने का विरोध कर रहे अलगाववादियों के आह्वान पर कल कश्मीर घाटी पूरी तरह बंद रही और आज भी इस अनुच्छेद को लेकर जम्मू में बंद है।

सुरक्षा कारणों से रविवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है। 

 

नेशनल कान्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा और कांग्रेस की राज्य इकाई समेत कई स्थानीय राजनीतिक दल और अलगाववादी अनुच्छेद 35 ए को वर्तमान रूप में बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News