खरड़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 13 चोर गिरफ्तार

हरियाणा में खरड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाकाबंदी के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेबर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया

Update: 2026-03-31 04:26 GMT

18 चोरी के मोटरसाइकिल और हथियार बरामद

चंडीगढ़। हरियाणा में खरड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाकाबंदी के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेबर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए एक संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने इस मामले में करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 18 चोरी के मोटरसाइकिल, 3 एक्टिवा, 2 साइकिल, 4 गैस सिलेंडर और कुछ धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। यह गिरोह विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी करण संधू ने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड और पहले दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी के वाहनों को कहां और कैसे बेचते थे।पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News