हैमिल्टन ने जीती चाइनीज ग्रां प्री फार्मूला वन रेस
हैमिल्टन ने अपनी पोल पोजिशन का फायदा उठाते हुये उतार चढ़ाव से भरी रही चाइनीज ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में चिर प्रतिद्वंद्वी सेबेस्टियन वेटल को पीछे छोड़ रविवार यहां पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया;
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-04-10 15:48 GMT
शंघाई| मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने अपनी पोल पोजिशन का फायदा उठाते हुये यहां उतार चढ़ाव से भरी रही चाइनीज ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में चिर प्रतिद्वंद्वी सेबेस्टियन वेटल को पीछे छोड़ रविवार यहां पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।
फार्मूला वन में एकमात्र भारतीय टीम फोर्स इंडिया के दोनों रेसरों सर्जियो पेरेज और एस्टेबान ओकोन ने क्रमश: नौवां और 10वां स्थान हासिल किया।