सरकार की रेलवे के भी निजीकरण की तैयारी: प्रियंका

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने रेलवे को बहुत खराब स्थिति में पहुंचा दिया है और अब उसकी देश की इस ‘जीवन रेखा’ को भी बेचने की तैयारी

Update: 2019-12-03 10:54 GMT

नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने रेलवे को बहुत खराब स्थिति में पहुंचा दिया है और अब उसकी देश की इस ‘जीवन रेखा’ को भी बेचने की तैयारी है।

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया, “भारतीय रेल देश की लाइफलाइन है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है।”

भारतीय रेल देश की लाइफ-लाइन है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है। कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेंचना शुरू कर देगी।

क्योंकि भाजपा सरकार की स्किल बनाना नहीं बेंचना है।https://t.co/51TKmmB58f

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 3, 2019

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में सार्वजानिक उपक्रमों के निजीकरण का कौशल है और इस स्किल के तहत अब उसकी रेलवे को भी बेचने की योजना है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का स्किल बनाना नहीं बेचना है। अब कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी।”

इसके साथ ही उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की संसद के पटल पर सोमवार को पेश उस रिपोर्ट से संबंधी खबर भी पोस्ट की है जिसमे कहा गया है कि पिछले एक दशक में रेलवे का संचालन सबसे खराब हालात में पहुंच गया है।

 

 

 

Tags:    

Similar News