गैंगस्टर अकालियों की देन, कांग्रेस बदले की राजनीति नहीं करती : वेरका

अमृतसर से कांग्रेस विधायक तथा पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) को गुंडों और माफिया का ‘सरगना‘ बताते हुये आज कहा कि राज्य में जितने भी गैंगस्टर हैं;

Update: 2018-08-12 02:53 GMT

अमृतसर। अमृतसर से कांग्रेस विधायक तथा पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) को गुंडों और माफिया का ‘सरगना‘ बताते हुये आज कहा कि राज्य में जितने भी गैंगस्टर हैं वे इसी पार्टी की देन हैं। 

डा0 वेरका ने यहां जारी एक बयान में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर पलटवार करते हुये कहा कि राज्य में अकाली शासन में जो कुछ हुआ उसे कांग्रेस अभी तक काटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी बदले की राजनीति नहीं करती। राज्य कानून का शासन है तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देती है। बदने की राजनीति का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जो कसूर करेगा वह सलाखों की पीछे जायेगा चाहे किसी भी पार्टी का क्यों न हो। 

उल्लेखनीय है श्री मजीठिया ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर पंचायतीराज चुनावों जीतने असामाजिक तत्वों और गैंगस्टरों का इस्तेमाल करने की पूरी तैयारी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अकाली कारकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। इसके आलावा उन्होंने राज्य में दिन दिहाड़े अकाली कार्यकर्ताओं की हत्या होने के पीछे भी कांग्रेस की बदले की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया था।

Full View

Tags:    

Similar News