ग्वाटेमाला के फ्यूगो ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट, 72 की मौत
मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के फ्यूगो ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट हुआ
By : एजेंसी
Update: 2018-06-06 11:09 GMT
ग्वाटेमाला। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के फ्यूगो ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट हुआ। गत तीन दिनों में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
ग्वाटेमाला की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी कोनरेड ने बताया कि पिछले चार दशक में सबसे भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद से गर्म गैस और पिघला हुआ चट्टान लगातार निकल रहे हैं। एजेंसी के अनुसार ज्वालामुखी विस्फोट के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 72 हो गई है।