विदेशी संपत्ति मामला : रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश होंगे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को विदेश में स्थित उनकी संपत्तियों से संबंधित धन शोधन मामले में समन भेजा
By : एजेंसी
Update: 2019-05-29 11:01 GMT
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को विदेश में स्थित उनकी संपत्तियों से संबंधित धन शोधन मामले में समन भेजा।
ईडी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि वाड्रा को गुरुवार को सुबह 10.30 बजे एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
यह मामला वाड्रा की 19 लाख पाउंड की विदेशी संपत्ति के स्वामित्व और कर चोरी के लिए स्थापित की गई अघोषित संस्थाओं से संबंधित है।