डाढ़ा गांव के पास कार में लगी आग
कासना कोतवाली क्षेत्र के 100 मीटर रोड पर एक कार संदिग्ध हालत में जलकर खाक हो गई
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-07-05 13:39 GMT
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के 100 मीटर रोड पर एक कार संदिग्ध हालत में जलकर खाक हो गई।
डाढ़ा गांव के पास अचानक 100 मीटर रोड पर एक सफेद रंग की टाटा सूमो कार में आग लग गई ।
कार में सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि कुछ पल में ही कार जल कर खाक हो गई।
कार के मालिक का पुलिस जानकारी निकाल रही हैं और कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।