पीलीभीत में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
By : एजेंसी
Update: 2019-08-04 19:02 GMT
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रवि पण्डित एवं संजय जोशी द्वारा दी गई तहतरीर में कहा है कि मुड़िया गांव निवासी आशीष कुमार ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की है।
लोगों के विरोध से भी उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वह बार-बार सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर अभद्रता टिप्पणी पोस्ट कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।