रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता IPL 2026 का खिताब, फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 156 रन का लक्ष्य हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।;

Update: 2026-05-31 17:56 GMT

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेंगलुरु की टीम ने फाइनल में भी दबाव के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में टॉस आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पक्ष में गया। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बाद में टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट झटकते रहे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के नाबाद 75 रन की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।

कोहली के नाबाद 75 रन

156 रन के टारगेट का पीछा करते हुए RCB को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि कोहली ने शुरुआत से ही पारी को संभाले रखा। देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) जल्दी आउट हुए, लेकिन कोहली ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा।

टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन की पारी खेलकर कोहली का साथ दिया। अंत में जितेश शर्मा (11*) के साथ कोहली ने टीम को जीत तक पहुंचाया। कोहली 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे।

सुंदर का अर्धशतक, रसिख को 3 विकेट

गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही और टीम ने 55 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल (10), साई सुदर्शन (12) और निशांत सिंधु (20) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर (19) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभालते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए और अर्शद खान (15) व जेसन होल्डर (7) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को 20 ओवर में 155/8 तक पहुंचाया।

RCB के लिए रसिख सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पंड्या को 1 सफलता मिली।

 गुजरात टाइटंस 155 रन पर सिमटी

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरसीबी के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए।

गुजरात के बल्लेबाजों ने कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियां जरूर कीं, लेकिन रन गति लगातार दबाव में रही। आरसीबी के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

आरसीबी ने दिखाया चैंपियन जैसा दम

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने संयमित शुरुआत की। बल्लेबाजों ने बिना किसी जल्दबाजी के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए और महत्वपूर्ण मौकों पर शानदार साझेदारियां कीं। टीम ने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। विराट कोहली ने 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 68वां और इस सीजन का पांचवां अर्धशतक पूरा किया।

156 के रनचेज में RCB की टीम ने धाकड़ शुरुआत की। वेंकेटेश अय्यर 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर स‍िराज की गेंद पर रबाडा के हाथों लपके गए। इसके बाद आए देवदत्त पड‍िक्कल महज 1 रन बनाकर कग‍िसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए, रबाडा का यह इस आईपीएल का 29वां व‍िकेट रहा। 89 रन पर आरसीबी का तीसरा व‍विकेट रजत पाटीदार (15) के रूप में ग‍िरा, उनको राश‍िद खान ने अपने पहले ओवर आउट किया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने क्रुणाल पंड्या को आउट कर RCB को चौथा झटका द‍िया। इस तरह मैच रोमांचक हो गया। हालांकि विराट कोहली एक ओर से ट‍िके रहे और उन्होंने 25 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। जो उनकी सबसे तेज IPL फिफ्टी रही। जब आरसीबी की टीम लक्ष्य के करीब थी तो, ट‍िम डेव‍िड (24) अरशद खान का श‍िकार बने डेव‍िड के आउट होते हुए आरसीबी का स्कोर 132/5 हो गया। 

मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी निभाते हुए रन गति को बनाए रखा, जबकि निचले क्रम ने भी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। आखिरकार आरसीबी ने लक्ष्य हासिल कर आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फैंस के लिए ऐतिहासिक पल

आरसीबी की इस जीत के बाद टीम के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने जीत का जश्न मनाया, जबकि देशभर में फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी।

कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का ताज अपने सिर सजाया और एक यादगार सीजन का शानदार अंत किया।

Tags:    

Similar News