प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर का असम पहुंचीं, कामाख्या मंदिर में की पूजा

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर हैं। वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य पहुंचीं हैं। इस दौरान वह कामाख्या मंदिर में दर्शन की।

Update: 2026-02-19 07:29 GMT

गुवाहाटी। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर हैं। वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य पहुंचीं हैं। इस दौरान वह कामाख्या मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की।  उन्होंने बताया कि वह भगवान से कुछ नहीं मांगती हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस फरवरी के अंत तक असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को मां कामाख्या मंदिर पहुंचीं थी। मंदिर के बाहर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, 'हैलो मैम, मैम आज दर्शन के लिए आईं हैं। क्या मांगेंगी भगवान से। 'इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं कभी मांगती नहीं हूं भगवान से।' इस दौरान उनके साथ असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई समेत कई नेता मौजूद थे। प्रियंका असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

इस महीने उम्मीदवारों का ऐलान संभव

बुधवार को गोगोई ने कहा कि पहली सूची में शामिल नामों सहित कुल 80 कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह तक कर दी जाएगी। गोगोई ने कहा, 'हमारा लक्ष्य चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना है। केंद्रीय नेतृत्व ने हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पहली सूची इस महीने के अंत तक जारी हो जाए।'यहां देखें वीडियोउन्होंने आगे कहा कि मार्च के पहले सप्ताह तक लगभग 80 सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और उनकी घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर, गोगोई ने कहा कि यह निश्चित रूप से होने वाला है और इस मामले में पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा से काफी आगे है। कांग्रेस, माकपा, रायजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), भाकपा, भाकपा (ML) लिबरेशन, जातीय दल-असम (जेडा) और कार्बी आंगलोंग स्थित ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने विधानसभा चुनाव एक साझा मंच से लड़ने के लिए हाथ मिलाया है।

प्रियंका गांधी का असम दौरा

कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा था कि वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहीं हैं। उन्होंने कहा, 'वह कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी। इसके अलावा, वह एआईसीसी के तीन वरिष्ठ पर्यवेक्षकों से भी मिलेंगी और चुनावों के संबंध में उनकी राय लेंगी।'

उन्होंने आगे कहा कि वाद्रा राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों, जिला अध्यक्षों, फ्रंटल समूह प्रमुखों, विधायक दल के नेता, कार्यकारी अध्यक्षों, सांसदों, विभिन्न प्रकोष्ठ प्रमुखों और बूथ समिति प्रमुखों सहित अन्य लोगों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी।वाड्रा आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए चयन समिति की अध्यक्ष हैं। असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News