ईरान के इस्फहान में अमेरिका ने दागे 2000 पाउंड के 'बंकर-बस्टर' बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक VIDEO

अमेरिका ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान में एक बड़े हथियार गोदाम (ammunition depot) पर हमला किया है। इस हमले में 2000-पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है।

Update: 2026-03-31 05:11 GMT
वाशिंगटन। अमेरिका-इजरायल और ईरान की बीच संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है। अब जानकारी आ रही है कि अमेरिका ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान में एक बड़े हथियार गोदाम (ammunition depot) पर हमला किया है। इस हमले में 2000-पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है। इस हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना बताया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इस्फ़हान में एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया है। इससे पहले भी अमेरिका ने 7-8 मार्च को वहां हमला किया था। ऐसे में एक बार फिर अमेरिका ने बंकर बस्टर हथियारों का इस्तेमाल कर वहां तबाही मचाई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि हमले में बड़ी संख्या में पेनेट्रेटर मुनिशन (penetrator munitions) तैनात किए गए, जिससे अंडरग्राउंड और मजबूत सुरक्षित ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस्फहान के हथियार डिपो को पूरी तरह नष्ट करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है। ये बम जमीन के काफी नीचे बने कंक्रीट के ढांचों को भेदने की क्षमता रखते हैं। इस्फहान में मौजूद हथियारों के भंडार को निशाना बनाने का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त धमाकों की गूंज सुनाई दी।

वहीं, हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान के इस्फहान में हुए सिलसिलेवार धमाकों का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में रात के अंधेरे में आसमान की ओर उठती आग की लपटें और धुएं का विशाल गुबार साफ देखा जा सकता है। उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि इस घटना के बाद से मिडिल ईस्ट में पहले से जारी तनाव को और बढ़ सकता है।

इस्फहान से आए इस वीडियो में विस्फोट इतने भीषण हैं कि उनकी रोशनी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। धमाकों की गूंज और उसके बाद लगी आग ने इस्फहान के सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक इन धमाकों के पीछे के कारणों या जान-माल के नुकसान का कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ट्रंप द्वारा इसे पोस्ट करना इस घटना की गंभीरता को दिखाता है।

कितने घातक 'बंकर बस्‍टर बम' ?

बंकर बस्टर बम (Bunker Buster Bomb) ऐसे विशेष प्रकार के बम होते हैं जिन्हें ज़मीन के भीतर बने मजबूत ठिकानों जैसे- सैन्य बंकर, भूमिगत कमांड सेंटर, हथियार भंडार या सुरंगों को नष्ट करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। सामान्य बम सतह पर फटते हैं, लेकिन बंकर बस्टर बम पहले तेज रफ्तार से धरती, कंक्रीट या चट्टान के अंदर गहराई तक घुसते हैं और फिर विस्फोट करते हैं। इसी वजह से इन्हें 'बंकर तोड़ने वाले' कहा जाता है।

इनका खोल बहुत मज़बूत स्टील से बना होता है, ताकि टकराने पर ये टूटे नहीं, बल्कि अंदर तक प्रवेश कर सकें। इन बमों में देरी से फटने वाली विशेष फ़्यूज़ तकनीक होती है, जिससे वे लक्ष्य के भीतर सही गहराई पर जाकर विस्फोट करते हैं। ऐसा करने से ऊपर की सतह को कम नुकसान होता है, लेकिन अंदर मौजूद ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो जाते हैं। बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल आमतौर पर आधुनिक युद्धों में किया जाता है, खासकर तब जब दुश्मन के अहम ठिकाने जमीन के नीचे छिपे हों। इन्हें शक्तिशाली लड़ाकू विमानों या बमवर्षक विमानों से गिराया जाता है।

Tags:    

Similar News