भारत में आज से शुरू होगा एआई इम्पैक्ट एक्सपो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में सोमवार को शाम पांच बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा।
नई दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से पांच दिनों तक चलने वाला AI Impact Summit होने जा रहा है. इस इवेंट की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री करेंगे। AI Impact Summit 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे। इस समिट का मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है. साथ ही आने वाले खतरों को कम करने के लिए प्रयास पर भी चर्चा जाएगी।
AI Impact Summit के दौरान रोजगार को लेकर भी चर्चा होगी। लंबे समय से कई CEO और AI रिसर्चर द्वारा अलग-अलग प्रभाव और नौकरियों पर आने वाले खतरों की बात कही गई है। साथ ही ये भी चर्चा होगी कि AI भविष्य में कैसी नौकरियों को जनरेट करेगा।
AI इंपेक्ट समिट शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।
दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये। विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन करेंगे। AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे। इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे।
दिग्गज AI कंपनियों के CEO होंगे शामिल
AI Summit 2026 के दौरान दुनियाभर में दिग्गज AI कंपनियों के ये CEO होंगे शामिल होंगे। इसमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई, DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस, OpenAI CEO सैम अल्टमैन, एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ, मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन, क्वालकॉम CEO क्रिस्टियानो एमोन और कई नाम शामिल होंगे।
कई देश के राष्ट्रपति होंगे शामिल
AI Impact Summit 2026 में कई देश के राष्ट्रपति हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसमें ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शामिल होंगे।