संकट में घिरने पर ट्रंप को याद आ रहा भारत, कहा- मोदी के साथ मिलकर समस्या का हल निकालेंगे

पश्चिम एशिया युद्ध में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस हफ्ते दो बार भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की याद आई है। अमेरिका की इस बदली हुई कूटनीति में भारत का रोल अहम है।

Update: 2026-03-27 07:39 GMT
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बार-बार भारत से अमेरिका का रिश्ता याद आने लगा है। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की है और भारत के साथ संबंधों में और ज्यादा मजबूती की उम्मीद जताई है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पीएम मोदी के बारे में दिए गए ताजा बयान को पोस्ट किया है। 

ईरान संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर वह किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह बात किस संदर्भ में कही गई है। हालांकि जानकारों का कहना है कि ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट और उससे निपटने को लेकर यह बात कही गई है।

भारत में अमेरिकी दूतावास की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के संदेश साझा करते हुए कहा गया, भारत के साथ हमारे पुराने संबंध और प्रगाढ़ता की ओर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं ऐसे दो व्यक्ति हैं जो कि किसी भी समस्या से निपट सकते हैं। इससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। 

डोनाल्ड ट्रंप को इस हफ्ते दो बार याद आया भारत

डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते मंगलवार को भी पीएम मोदी को फोन कॉल किया था और उसके तत्काल बाद इस तरह की टिप्पणी की है। बातचीत के दौरान दोनों वैश्विक नेताओं ने पश्चिम एशिया में गहराते संकट और क्षेत्र में जल्द से स्थिरता बहाली पर चर्चा की। 28 मार्च को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमला शुरू करने के बाद पीएम मोदी को ट्रंप का यह पहला फोन कॉल था।

पाकिस्तान की चर्चा के बीच ट्रंप का डैमेज कंट्रोल!

इस बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की इस स्थिति को स्पष्ट किया कि तनाव कम करना हर हाल में महत्वपूर्ण है और उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को वैश्विक व्यापार के लिए खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने पर भी जोर दिया। ट्रंप का यह कॉल ऐसे समय में आया, जब अचानक पाकिस्तान की ओर से मध्यस्थता पहलों की बातें सामने आने लगीं। इसी वजह से इसे ट्रंप का डैमेज कंट्रोल भी बताया गया।

Tags:    

Similar News