अक्षय म्हात्रे ने शेयर की नवरात्रि की खास याद

मुंबई, टेलीविजन अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने नवरात्रि के अवसर पर पत्नी और अभिनेत्री श्रेनु पारिख के साथ वडोदरा की प्रसिद्ध गरबा नाइट्स से जुड़े अपने पुराने अनुभवों को याद किया।;

By :  IANS
Update: 2026-10-17 10:57 GMT

मुंबई, टेलीविजन अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने नवरात्रि के अवसर पर पत्नी और अभिनेत्री श्रेनु पारिख के साथ वडोदरा की प्रसिद्ध गरबा नाइट्स से जुड़े अपने पुराने अनुभवों को याद किया। त्योहारों पर अपने विचार साझा करते हुए अक्षय ने बताया कि कैसे नवरात्रि के नौ दिन आस्था और भक्ति के साथ लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।

त्योहार के प्रति अपना लगाव शेयर करते हुए अक्षय म्हात्रे कहते हैं, "नवरात्रि मेरे लिए हमेशा से खास रही है क्योंकि इन नौ दिनों में जो सकारात्मक ऊर्जा रहती है। मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक है श्रेनु के साथ वडोदरा की मशहूर गरबा नाइट का अनुभव करना।"

अभिनेता ने बताया कि इस उत्सव पर गरबा का आनंद लेने से नवरात्रि का त्योहार और भी खास बन जाता है। उन्होंने कहा, "उसे पूरे दिल से त्योहार का आनंद लेते देखना, इस मौके को सच में यादगार बना गया। मेरे लिए नवरात्रि आस्था, एकजुटता और देवी दुर्गा की भावना का जश्न मनाने के बारे में है।"

अक्षय म्हात्रे का कहना है कि नवरात्रि के अवसर पर गरबा के यादगार पलों का आनंद लेने से यह मौका उनके लिए खास बन गया। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी श्रेनु पारिख को इस त्योहार का आनंद लेते देखना, इस मौके को सच में यादगार बना गया। मेरे लिए नवरात्रि आस्था, एकजुटता और देवी दुर्गा की भावना का जश्न मनाने के बारे में है।"

अभिनेता ने कहा कि यह त्योहार भक्ति और सकारात्मकता से भरा होता है। उन्होंने आगे लिखा, "नवरात्रि के अवसर पर लोग जिस तरह से एकजुट होते हैं, भक्ति में डूबे रहते हैं और इतनी खुशी के साथ जश्न मनाते हैं, वह दृश्य देखने लायक है। यही वो पल हैं, जो त्योहारों को खास बनाते हैं और आपको ऐसी यादें दे जाते हैं, जिन्हें आप हमेशा संजोकर रखते हैं।"

बता दें कि गरबा भारत के गुजरात राज्य का एक प्रसिद्ध पारंपरिक और भक्तिमय लोकनृत्य है। यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार नवरात्रि (नौ रातों का पर्व) के दौरान मां दुर्गा और नारी शक्ति की आराधना में किया जाता है।

Tags:    

Similar News