इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में डीजी वंजारा, एन के अमीन बरी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने आज इशरत जहां मुठभेड़ मामले में गुजरात पुलिस अधिकारियों- डी.जी.वंजारा व एन.के अमीन को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया
By : एजेंसी
Update: 2019-05-02 17:59 GMT
अहमदाबाद। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने आज इशरत जहां मुठभेड़ मामले में गुजरात पुलिस अधिकारियों- डी.जी.वंजारा व एन.के अमीन को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
अदालत ने यह फैसला तब लिया, जब गुजरात सरकार ने इन सभी पर मुकदमा चलाए जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।