दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन घंटे खतरे की घंटी

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है;

Update: 2026-08-07 15:11 GMT

मौसम विभाग की चेतावनी: बिजली गिरने और गरज-चमक का खतरा

  • दिल्ली के सभी ज़िलों में शाम से रात तक भारी बारिश की संभावना
  • नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

किन इलाकों में भारी बारिश का खतरा

दिल्ली के सेंट्रल, ईस्ट, न्यू दिल्ली, नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, शाहदरा, साउथ, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट दिल्ली में शाम 5:56 बजे से रात 8:56 बजे तक भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

यूपी के जिलों में मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में भी अगले तीन घंटे तक मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। यह चेतावनी शाम 5:02 बजे से रात 8:02 बजे तक लागू रहेगी।

प्रशासन की अपील

  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें
  • मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें
  • गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से बचें


Tags:    

Similar News