'पीएम इन वेटिंग' के समझदार होने के लिए कांग्रेस ने 10 साल खराब किए : मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर हमला किया और कहा कि प्राइम मिनिस्टर इन वेटिग (राहुल गांधी) के समझदार होने के लिए कांग्रेस ने देश के 10 साल बर्बाद कर दिए

Update: 2019-05-05 22:08 GMT

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर रविवार को उनपर हमला किया और कहा कि प्राइम मिनिस्टर इन वेटिग (राहुल गांधी) के समझदार होने के लिए कांग्रेस ने देश के 10 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस ने वाचमैन बैठा दिया, जो अपनी कुर्सी को संभालने में लगा रहा।

 

मोदी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "राजस्थान के मुख्यमंत्री मुझे एक्टर बताते हैं। जिस पार्टी के नामदारों को रिमोट से सरकार चलाने की, गेम खेलने की आदत हो, उसे तो सब एक्टर ही नजर आएंगे।"

मोदी ने आगे कहा, "एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिग (राहुल गांधी) के समझदार होने के लिए 10 साल तक एक्टिग प्राइम मिनिस्टर बैठा दिया था। वही लोग मुझे एक्टर कह रहे हैं। वर्ष 2004 में अचानक सरकार आने पर राजकुमार में सरकार संभालने की क्षमता नहीं थी, परिवार को भरोसा नहीं था, तो राजकुमार के तैयार होने तक क्रिकेट के नाइट वाचमैन की तरह वाचमैन बैठाने की योजना बनी। 10 साल तक राजकुमार के समझदार होने का इंतजार किया गया, प्रशिक्षण दिया गया, मगर सब कुछ बेकार हो गया। इस कोशिश में देश के 10 साल खराब हो गए। सब कुछ तबाह हो गया। एक्टिग प्रधानमंत्री का रिमोट कहीं और था, लिहाजा वह अपनी कुर्सी की चिता में ही लगे रहे।"

मोदी ने कहा, "इंग्लैंड में नामदार ने एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम बैकऑप्स है। कंपनी का नाम उनके काम के तरीके से मिलता है, क्योंकि वे पर्दे के पीछे से काम करते हैं। इस कंपनी को 2009 में बंद कर दिया गया। अब पता चला है कि उस कंपनी में नामदार के जो साझेदार थे, उनको 2011 में सबमरीन (पनडुब्बी) बनाने का भारत सरकार की तरफ से ठेका मिल गया। कभी कंपनी उनकी (राहुल गांधी) थी, कंपनी का मालिक कभी उनका दोस्त था। नामदार से जनता पूछ रही है कि आपको और आपके साझेदार को तो सिर्फ दलाली, लाइजनिग का अनुभव था, फिर पनडुब्बी बनाने की लाइन में कैसे घुस गए। किसने मौका दिया।"

मोदी ने ने कहा, "जब से पनडुब्बी का मामला सामने आया है, तब से नामदार और सारे रागदरबारी कोप भवन में चले गए हैं। बोफोर्स तोप, फिर हेलीकॉप्टर और अब पनडुब्बी। अब जितना खोदोगे, जल हो, थल हो, नभ हो नामदार के घोटाले के सूत्र बढ़ते ही जा रहे हैं। मिशेल मामा तो अभी राज उगल ही रहा है। कांग्रेस का तो मतलब ही है झूठ, प्रपंच और धोखा।"

भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए बालाकोट हमले और अजहर मसूद पर लगाए गए प्रतिबंध का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, "कांग्रेस की नीतियों का ही नतीजा था कि पाकिस्तान से आतंकी आकर हमारे देश में आए दिन बम विस्फोट किया करते थे और बाद में भारत को ही धमकाते थे। इसके बाद भारत की मजबूर सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। वहीं भाजपा की अगुवाई वाली मजबूत राजग सरकार एक पुख्ता रणनीति के साथ मैदान में उतरी। आतंक के आकाओं को स्पष्ट हो गया है कि नया हिदुस्तान अब घर में घुसकर मारता है।"

उन्होंने आगे कहा, "अब सिर्फ शहीद अमर रहे कहकर चुप नहीं रहेंगे, शहीदों के खून के कतरे कतरे का बदला लेंगे। पाकिस्तान के लाडले, सुपर लाडले अजहर मसूद पर भारत की बात को सही मानते हुए प्रतिबंध लगे हैं, जिससे पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा पड़ा है। ये तो अभी शुरुआत है, हिसाब तो बाकी है। अब तो पाकिस्तान को तय करना है कि उसे कौन-सा रास्ता चाहिए।"

मोदी ने कांग्रेस के शासनकाल पर हमला करते हुए कहा, "जो आजादी के 25 सालों के भीतर देश वासियों को सुविधाएं मिल जानी चाहिए थीं, उन्हें 21वीं सदी में पूरा करना पड़ रहा है। इसके लिए कांग्रेस की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। भाजपा ने 2022 तक हर घर को बिजली, आवासहीन को घर, हर घर में शौचालय का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में वर्तमान सरकार बढ़ रही है।"

राज्य की कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने कई सरकारें देखी हैं, लेकिन कभी दो सीएम या पीएम नहीं देखे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की की ढाई मुख्यमंत्री वाली सरकार है। शासन-प्रशासन भी परेशान है कि किसका आदेश माने। इस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए औद्योगीकरण को बंद करके तबादला उद्योग शुरू कर दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।"

प्रधानमंत्री ने राज्य में किसानों की कर्जमाफी न होने और प्रदेशवासियों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस ने सालों पहले गुजरात में लोगों से धोखाधड़ी की। अभी हाल ही में राजस्थान में भी कांग्रेस की धोखाधड़ी की कोशिश पकड़ी गई है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान कर्जमाफी के नाम पर वोट लिए, लेकिन किसानों के साथ धोखा किया, नौजवानों से झूठ बोला।"

Full View

Tags:    

Similar News