प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम कमलनाथ ,जीत की बधाई दी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करके मध्यप्रदेश में लंबित योजनाओं के लिए आवंटित राशि शीघ्र जारी किये जाने की मांग की

Update: 2019-06-06 14:38 GMT

नयी दिल्ली । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करके मध्यप्रदेश में लंबित योजनाओं के लिए आवंटित राशि शीघ्र जारी किये जाने की मांग की।

सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने  मोदी को दाेबारा प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं। लगभग आधा घंटा चली इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र में प्रदेश हित की लंबित योजनाओं एवं इनके लिए आवंटित धनराशि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से लंबित योजनाओं से जुड़ी राशि को शीघ्र पारित करवाने की मांग की। 

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सौजन्य भेंट की। pic.twitter.com/z9mMHYFjhZ

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 6, 2019


 

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री ने  कमलनाथ को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में संबंधित मंत्रालयों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश देेंगे और साथ ही भविष्य में भी मध्य प्रदेश के हितों का ध्यान रखेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News